पर्दे पर विज्ञापन का चलने के लिये खबरों का पकना जरूरी है। ढंग से पके सनसनी अपना रसोईया रखना जरूरी है। -- अपने पर लगा इल्जाम बचने के लिये रोना भी अच्छा बहाना है। एक ही बार तो आंसुओं में नहाना है। ---- प्यास अगर पानी की होती नल से बुझा लेते। दर्द बेवफाई का है कैसे इश्क की दवा सुझा देते। -- फरिश्तों को पहचाने दिलाने के लिये शैतान पाले जाते हैं। इसलिये अपराधों पर पर्दे डाले जाते हैं। - सपने नहीं बेच पाये लोगों को गरीब बताने लगे। काठ की हांड जब दोबारा नहीं चढ़ी खराब नसीब बताने लगे। - दिल अगले पल क्या सोचेगा हमें पता नहीं है। वफा हो जाये तो ठीक बेवफाई की खता नहीं है। --- भूख से ज्यादा थोपा गया मौन सताता है। भीड़ की चिल्लपों में भी वही याद आता है। - पर्दे पर सौंदर्यबोध की अनुभूति ज्यादा बढ़ी है। मुश्किल यह कि जमीन पर सुंदरता बिना मेकअप के खड़ी है। - वह भूत ही होंगे जो ज़माने को लूट जाते हैं। सभी इंसान निर्दोष है इसलिये छूट जाते हैं। --- देह से दूर हैं तो क्या दिल के...
Comments
Post a Comment